लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश के ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाना यूपी की शीर्ष प्राथमिकता है। इस लक्ष्य की सिद्धि हेतु जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को और अधिक प्रेरित करने के लिए उनके वार्षिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट में निवेश आकर्षण और CD Ratio वृद्धि को सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा, यह रिपोर्ट उन्हें लक्ष्य के प्रति और अधिक सजग तथा समर्पित करने के साथ ही जनपदों में निवेश की वास्तविक स्थिति को प्रकट करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर कम CD Ratio वाले जनपदों को चिह्नित कर उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास की गति को तीव्रता, निवेश को बढ़ावा, हर जनपद का समग्र विकास तथा रोजगार के नए अवसरों के सृजन का संकल्प शीघ्र सिद्ध होगा।
बता दें कि, देश के सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की राह पर है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने काम शुरू कर दिया है।
-साभार सहित
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026