UP Schools Closed: यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP PET) 2023 लखनऊ समेत 35 जिलों में होने जा रही है। इस वजह से इन जिलों में शनिवार और रविवार (28 और 29 अक्टूबर) सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी विश्वविद्यालय या कॉलेज में किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
ये है प्रमुख कारण
आप को बता दें कि शनिवार और रविवार को UPSSSC PET-2023 आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस परीक्षा में करीब 20 लाख 7 हजार लोगों के बैठने की उम्मीद है। परीक्षा का आयोजन राज्य के 35 अलग-अलग जिलों में किया जाएगा। जिलों के स्कूलों को परीक्षा सेंटर बनाए जाने के कारण सभी स्कूलों को बन्द रहने की घोषणा की गई है।
सभी शैक्षणिक परीक्षा पर रोक
पीईटी परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार ने दो दिनों के लिए सभी स्कूलों के साथ-साथ सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में अन्य किसी प्रकार की शैक्षणिक परीक्षा आयोजित करने से मना किया है। दो दिन (28 और 29 अक्टूबर) आयोजित पीईटी परीक्षा में सभी उम्मीदवार बैठ सकें इसके लिए अन्य शैक्षणिक परीक्षा आयोजित करने से मना कर दिया गया है। जिससे पीईटी परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी अन्य किसी परीक्षा से वंचित न रह जाएं।
क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के चलते बदले परीक्षा केन्द्र
वहीं, राजधानी लखनऊ में 29 अक्टूबर को होने वाले भारत-इंग्लैंड के बीच विश्व कप मैच के मद्देनजर परीक्षा केन्द्रों की संख्या कम कर दी गई है। पहले लखनऊ में करीब 100 परीक्षा केन्द्र रखे जाते थे, लेकिन इस बार 40 परीक्षा केन्द्र ही बनाए गए हैं। जो सेंटर बनाए गए हैं वह स्टेडियम से दूर इलाके में रखा गया है। आयोग ने वर्ल्ड कप मैच को देखते हुए कमिश्नर लखनऊ और डीएम से पहले ही इस विषय पर विचार विमर्ष कर लिए हैं।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026