वार्ड 36 मुस्तफा क्वार्टर से भाजपा प्रत्याशी राकेश कन्नौजिया जीते, सी न्यूज में रिपोर्टर हैं
वार्ड 95 बाग फरजाना से भाजपा प्रत्याशी शरद चौहान ने जीत हासिल की, कई अखबारों में किया है काम
वार्ड 78 मोतीगंज से पत्रकार अधर कुमार शर्मा के पुत्र और बसपा प्रत्याशी समर पचौरी चुनाव हारे
Dr Bhanu Pratap Singh
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 (UP Nikay Chunav 2023) में तीन पत्रकारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। इनमें से दो पत्रका चुनाव जीत गए हैं। एक पत्रकार को हार का मुँह देखना पड़ा है।
वार्ड 36 मुस्तफा क्वार्टर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में राकेश कन्नौजिया ने चुनाव लड़ा।। वे सी न्यूज चैनल के वरिष्ठ रिपोर्टर हैं। छावनी क्षेत्र में उनकी धाक है। सरल व्यवहार और सबकी मदद करने के स्वभाव के चलते हर कोई उन्हें चाहता है। माना जा रहा था कि राकेश कन्नौजिया चुनावी वैतरणी पार कर लेंगे। हुआ भी यही। उन्होंने 1713 (49.78 फीसदी) मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। यहां 30.44 फीसदी मतदान हुआ।
वार्ड 78 मोतीगंज से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी समर पचौरी एडवोकेट थे। वे वरिष्ठ पत्रकार अधर कुमार शर्मा के पुत्र हैं। उनका चुनाव प्रचार मीडिया में छाया रहा। यहां वास्तविक तौर पर चुनाव अधर कुमार शर्मा लड़ रहे थे। उनका संपर्क हर किसी से है। मोतीगंज क्षेत्र को भाजपा समर्थक बहुल माना जाता है। ऐसे में शुरूआत से ही लग रहा था कि इस वार्ड से बसपा प्रत्याशी की जीत संभव नहीं है। हुआ भी यही। यहां से भाजपा प्रत्याशी राकेश जैन ने 3126 वोट (77.45 फीसदी) पाकर जीत दर्ज की। यहां 36.69 फीसदी मतदान हुआ।
वार्ड 95 बाग फरजाना शरद चौहान भाजपा प्रत्याशी थे। वे पुराने पत्रकार हैं। की अखबारों में काम किया है। लोहामंडी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। पार्टी ने इस बार उनका वार्ड बदल दिया। वार्ड 95 से पिछली बार संजय राय चुने गए थे। उन्होंने पांच वर्ष में खासी लोकप्रियता हासिल की। टिकट काटे जाने से नाराज होकर भाजपा विद्रोही के रूप में खड़े हो गए। संघ के कुछ पदाधिकारी उन्हें चुनाव लड़वा रहे थे। 29 अप्रैल, 2023 को उन्हें कुछ लॉलीपॉप मिल गया और शरद चौहान के समर्थन में चुनाव मैदान से हट गए। ऐसे में शरद चौहान की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी। हुआ भी यही। 1525 वोट (52.32 फीसदी) पाकर शरद चौहान ने विजयश्री का वरण किया। यहां सिर्फ 24.38 फीसदी मतदान हुआ।
नगर निगम में भाजपा के दो वार्ड अजेय हैं। एक है वार्ड 95 बाग फरजाना और दूसरा है वार्ड 89 हरजूपुरा (ताजगंज)। इस वार्ड से आशीष कुमार सिंह भाजपा प्रत्याशी थे। आशीष कुमार सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे नरेश चंद के पुत्र हैं। पूर्व पार्षद गनेश चंद ने भी अपने भतीजे के लिए जोर लगा रखा है। अभी से माना जा रहा है कि दोनों को विजयश्री मिलनी है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026