Dr Bhanu Pratap Singh
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के अंतर्गत आगरा नगर निगम में वार्ड 95 बाग फरजाना का चुनाव काफी रोचक रहा। बाग फरजाना को डॉक्टरों की मंडी कहा जाता है। सैकड़ों की संख्या में डॉक्टर और अस्पताल हैं। डॉक्टरों ने मतदान वाले दिन संजय राय को जिताने की अपील की थी। वीडियो भी वायरल किए थे। मतदाताओं ने इन डॉक्टरों को आइना दिखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शरद चौहान को विजयी बनाया है।
वार्ड 95 बाग फरजाना से पिछली बार बाबू गुलाब राय के प्रपौत्र संजय राय भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। इस बार उनका टिकट काटकर शरद चौहान को टिकट दिया गया। वे पिछली बार लोहामंडी से पार्षद निर्वाचित हुए थे। संजय राय ने पार्टी से बागवत कर दी थी। उन्होंने निर्दलीय पर्चा भरा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ कार्यकर्ता उन्हें चुनाव लड़वा रहे थे। भाजपा की स्थिति खराब हुई तो संघ के एक प्रचारक ने हस्तक्षेप किया। चुनाव से दो दिन पूर्व संजय राय ने भाजपा के पक्ष में चुनाव मैदान से हट जाने की घोषणा की। वार्ड 95 को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस आधार पर शरद चौहान की जीत सुनिश्चित थी।
चुनाव वाले दिन भाजपा प्रत्याशी शरद चौहान को हराने का प्रयास किया गया। कई चिकित्सकों ने चुनाव मैदान से हट चुके संजय राय के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। जानकारों ने कहा कि उनके लिए मतदान भी किया गया। ऐसे में भाजपा के सामने प्रतिष्ठा का सवाल खड़ा हो गया। भाजपा कार्यकर्ता भी एकडुट हो गए। चुनाव परिणाम आया तो शरद चौहान की जीत हुई। 1525 वोट (52.32 फीसदी) पाकर शरद चौहान ने विजयश्री का वरण किया। यहां सिर्फ 24.38 फीसदी मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत को देखते हुए 1525 मतों को पर्याप्त माना जा रहा है।
मतदान प्रतिशत को देखें तो पता चलता है कि चिकित्सकों की अपील का कोई असर नहीं हुआ है। मतदाताओं ने चिकित्सकों की अपील को कूड़ेदान में फेंक दिया। चिकित्सक सोच रहे थे कि वे मरीजों को प्रभावित कर लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। डॉक्टरों का यह भ्रम भी दूर हो गया होगा कि वे मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।
- आगरा के फतेहाबाद में 1.10 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी: बैंक जांच में खुला राज, पुलिस को गुमराह करने वाला युवक बेनकाब - September 16, 2026
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026