मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी भाजपा नेता और वर्तमान में मोरना के ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी की करीब 11 करोड़ की अवैध संपत्ति को पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। पुलिस ने संपत्ति पर बोर्ड भी लगा दिया।
प्रमुख अनिल राठी और कुख्यात सुशील मूंछ समेत आठ लोगों के विरुद्ध 2003 में अवैध शराब के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सुशील मूंछ के मकान की पिछले दिनों कुर्की हो चुकी है। वहीं, अब शुक्रवार को प्रशासन ने अनिल प्रमुख की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026