लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन स्तर पर लिए गए इस निर्णय में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस उलटफेर में अयोध्या, बलिया, फतेहगढ़ व शाहजहांपुर के एसपी भी शामिल हैं। मुरादाबाद व अलीगढ़ रेंज के डीआईजी भी बदले गए हैं। अयोध्या में एसएसपी के पद पर तैनात रहे डीआईजी मुनिराज जी. को मुरादाबाद रेंज की कमान सौंपी गई है। वहीं एसपी बलिया रहे राजकरन नय्यर को अयोध्या का एसएसपी नियुक्त किया गया है। शाहजहांपुर के एसपी एस. आनंद को एसपी बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं फतेहगढ़ के एसपी रहे अशोक कुमार मीणा को एसपी शाहजहांपुर बनाया गया है। प्रतीक्षा सूची में रहे दो एसपी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द कुछ अन्य जिलों व रेंज की कमान भी बदली जा सकती है।
जारी सूची के अनुसार शलभ माथुर को डीआईजी मुराबाद रेंज से डीआईजी अलीगढ़ रेंज, भारती सिंह को अपर पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट से अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट, आनंद राव कुलकर्णी को डीआईजी, अलीगढ़ रेंज से अपर पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट मुनिराज जी. को डीआईजी/एसएसपी से डीआईजी, मुरादाबाद रेंज, राजकरन नय्यर को एसपी बलिया से एसएसपी अयोध्या, प्रतीक्षारत आशीष श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट, रवि कुमार को पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस उपायुक्त, आगरा पुलिस कमिश्नरेट, अशोक कुमार मीना को एसपी फतेहगढ़ से एसपी शाहजहांपुर, प्रतीक्षारत शुभम पटेल को पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट, विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त, आगरा पुलिस कमिश्नरेट से एसपी फतेहगढ़ तथा एस. आनंद को एसपी शाहजहांपुर से एसपी बलिया के पद पर भेजा गया है।
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026
- अब पुलिस नहीं काट सकेगी आलू लदे वाहनों का चालान: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोल्ड स्टोरेज जा रहे किसानों को मिली बड़ी छूट - March 11, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को मारी टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे बच्चों समेत 14 लोग घायल - March 11, 2026