Agra, Uttar Pradesh, India. आम आदमी पार्टी (आप- AAP) का ब्रज प्रान्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सूरसदन में आयोजित हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सजंय सिंह रहे। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव नजदीक है। आम आदमी पार्टी यह चुनाव पूरी ताकत से लड़ने जा रही है। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों आगरा से सूरसदन में बृज प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन से पता चला कि आप ने जबर्दस्त तैयारी कर रखी है। सम्मेलन के बाद पदाधिकारियों को यूपी के निकाय चुनाव में उलटफेर की उम्मीद है।
आम आदमी पार्टी बृज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद हर कोई उत्साहित है। बृज प्रांत के सभी नगर निगमों में आम आदमी पार्टी का झंडा लहराएगा। आगरा की बात करें तो लगातार मेयर पद हथियाने के बाद भी भाजपा ने शहर की दुर्गति कर रखी है। जनता अब भाजपा को बख्शने के मूड में नहीं है। जनता आम आदमी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। मेयर की सीट को भाजपा अपनी बपौती न समझे। बृज पान्त के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता ने संकल्प लिया है कि इस बार आम आदमी पार्टी आएगी और जनता की अपेक्षाएं पूरी करेगी।
सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नीतियों को निशाने पर लिया है। संजय सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये डबल इंजन की सरकार गरीब एवं किसानों के हित की सरकार नहीं है। ये सरकार केवल कुछ पूंजीपतियों की शुभचिंतक सरकार है। संजय सिंह ने कहा कि इन सरकारों ने अपने शासनकाल में केवल गरीबी, अशिक्षा, महंगाई और अपराध दिया है। सरकार केवल जुमलेबाजी करती है, जिससे जनता का कभी भला नहीं होने वाला है। सबका साथ -सबका विकास की बात करके केवल एक का विकास और बाकी सबका विनाश करने में लगी हुई है। लेकिन जनता अब समझ चुकी है और इनके झांसों में आने वाली नहीं है। जनता बदलाव के मूड में है। इस सरकार को बहुत जल्द उखाड़ फेंकेगी। केवल मंदिर मस्जिद करने से जनता भला नहीं होने वाला है। जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार चाहिए न कि जुमलेबाजी।

संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के समस्त निकाय सीट पर आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी। आम आदमी पार्टी की सरकार जिन प्रदेशों में हैं वहाँ जनता के हित में काम कर रही है। वहाँ जनता की मूलभूत सुविधाओं में सुधार कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जनता की मूल आवश्यकता है, आम आदमी पार्टी की सरकार उस पर काम कर रही है और उसे पूरा कर रही है।
इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ सांसद सजंय सिंह के साथ दिल्ली विधायक चौ. सुरेंद्र कुमार, दिल्ली के पूर्व विधायक नितिन त्यागी, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, ब्रज प्रान्त अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी एवं शिव प्रताप सिंह ने शहीद भगत सिंह एवं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
निकाय चुनाव समिति के सदस्य सर्वजीत मक्कर, ब्रज कुमारी सिंह, अनूप पाण्डे, प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने आम कार्यकर्ताओं की बात सुनी। ब्रज प्रांतीय सम्मेलन में निकाय चुनाव से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। सभी कार्यकर्ता भाजपा, सपा, एआईएमआईएम एवं अन्य पार्टियों को छोड़कर आप का दामन थाम लिया। आज प्रांतीय सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026