Agra, Uttar Pradesh, India. अपने तीखे लेकिन सधे अंदाज में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज विपक्षियों पर विकास, अपराध, महिला सुरक्षा जैसे कई तीर छोड़े। एक ओर जहां महिलाओं की सुरक्षा, शौचालय जैसे मुद्दे उठाए वहीं महामारी काल में व्यापक वैक्सीनेशन, विकास जैसे मुद्दो से जनता को रिझाया। ताजनगरी की दक्षिणविधानसभा क्षेत्र में उन्होंने नार्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित एक होटल और जयपुर हाउस में श्रीराम पार्क में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश से पलायन अपराध और अपराधियों का हो रहा है। हर घर में विकास दस्तक दे रही है। एक वक्त था जब सपा और कांग्रेस के नेता भाजपा के कार्यकर्ताओं का उपहास करते हुए कहते थे कि मंदिर वहीं बनाओगे, लेकिन तारीख नहीं बताओगे। जनता ने हम पर विश्वास दिखाया तो भव्य श्रीराम के मंदिर का स्वप्न मोदी और योगी सरकार ने पूर्ण कर दिया। जिन लोगों को हिन्दू और हिन्दुत्व से परेशानी थी अब वह भगवान श्रीकृष्ण के सपने देखने लगे हैं। कड़वा सत्य यह है नेता जी सपने देखते हैं श्रीकृष्ण के और पार्टी देते हैं नादिर हसन जैसे नेताओं के हाथ में। सपा के उम्मीदवार ने तो घोषणा कर दी चुनाव के बाद हिसाब कर देंगे। अपने अनोखे अंदाज में उन्होंने पूछा कि क्या हिसाब करोगे भाई… क्योंकि चुनाव बाद आएगी तो भाजपा।
स्मृति ईरानी ने कहा कि सपा बदले की और भाजपा बदलाव की राजनीति करती है। एक ओर सपा के नेता कहते हैं कहते हैं कि घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। जबकि भाजपा के कार्यकर्ता गरीब के घर-घर जाकर राशन वितरण करते हैं। उप्र के 15 करोड़ परिवारों को 18 महीने राशन देने का काम भाजपा ने किया। महामारी काल में विश्व में त्राहि-त्राहि हो रही थी। विश्व भर में सबसे व्यापक वैक्सीन देने का काम भारत में चल रहा है। उप्र में 25 करोड़ को वैक्सीन लग चुकी है, यह जनता का सरकार पर विश्वास का प्रमाण है। केन्द्र में कांग्रेस की और प्रदेश में सपा की सरकार होती तो गरीब के खातों में पैसा और घरों में राशन, मुफ्त की वैक्सीन नहीं मिलती। आगरा के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भी प्रदेश की राजधानी में एक कमल का फूल ले जाएगी।
कार्यक्रम से पूर्व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी योगेद्र उपाध्याय ने उनका स्वागत पुष्प भेंट कर किया। इस अवसर पर होटल में मुख्य रूप से कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी, चौधरी शेरसिंह, कार्यक्रम संयोजक राजीव लवानिया, मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, संचालन सुनील शर्मा एडवोकेट ने किया। शुभम त्यागी, अलौकिक उपाध्याय, राजीव लवानिया, हेमंत भोजवानी, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता, प्रीति उपाध्याय जयपुर हाउस में केन्द्रीय मंत्री एकपी सिंह बघेल, बी डी अग्रवाल, बृजमोहन बंसल, राकेश अग्रवाल, जीवत राम करीरा, निर्मला दीक्षित, अमित जैन, विजय बंसल, सुनीता बंसल, ऊषा बंसल, रंजीत सामा, गौरव बंसल, दिनेश अग्रवाल, सुनील मित्तल, ओएस गर्ग, मुकुल गर्ग, बीना लवानिया, प्रेमचंद, जय गुप्ता, धीरज कोहली, निधि बंसल, निधि अग्रवाल, अंजलि गोयल, राजेश जिंदल आदि उपस्थित रहे। संचालन मुकेश नेचुरल ने किया।

रामराज्य की संकल्पना
आगरा। जयश्रीराम के नारे सुनकर सपा के कार्यकर्ताओं को कष्ट होता है। मैं सपा के नेताओं से कहती हूं कि जयश्रीराम के उद्घोष सुनने की आदत डाल लो क्योंकि भाजपा राम राज्य की संकल्पना के साथ ही भाजपाई आए हैं। वो राम राज्य है वो सड़क जो जनता के खजाने से बनती है, जिस पर चलने वालों से उनकी जाति धर्म नहीं पूछा जाता है। जब गरीब को अधिकार की जरूत है तो वह उनको बिना किसी जाति धर्म का अंतर किए बिना लाभ दिया जाता है।
वैक्सीनेशन का विरोध करने जनता का समर्थन पाने योग्य है या नहीं?
स्मृति ईरानी ने कहा कि जब महामारी काल में जनता में वैक्सीन लगवाकर चेतना जागृत करने की जरूरत थी तब सपा मुखिया अखिलेश इसका विरोध कर रहे थे। क्योंकि उनकी राजनीति को जनता समर्थन नहीं भा रहा था। जब जनता को वैक्सीन की जरूरत थी तो उन्होंने भय का वातावरण बनाया। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या ऐसा करके अखिलेश यादव ने राजनीतिक व सामाजित दायित्वों का निर्वहन किया क्या? जनता को इस बात का चिन्तन करना है कि जो जनता के बीच भय का वातारण पैदा करे, वह जनता का समर्थन पाने योग्य है या नहीं। सपा और कांग्रेस के नेता कोविड महामारी के चुनौतीपूर्ण काल में गायब थे, भाजपा के कार्यकर्ता जनता की सेवा करते दिखे।
मोदी योगी की सरकार में अमेठी में दो लाख टॉयलेट बने
आगरा। कांग्रेस-सपा-बसपा के मिलाप का हश्र को देखना है तो अमेठी को देख लीजिए। अमेठी जहां 50 वर्षों तक एक खानदान का राज्य रहा वहां आठ लाख लोगों के पास घर में शौचालय तक नहीं था। अमेठी ने सपा-बसपा को भी झेला। 8 लाख लोगों के पास शौचालय तक नहीं थी। मोदी और योगी सरकार में पहली बार दो लाख परिवारों के लिए टॉयलेट बने। 70 हजार लोगों को 70 साल की आजादी के बाद बिजली मिली। कांग्रेस, सपा और बसपा वो दल है जिन्होंने अपनों को छला, तो जनता क्या चीज है।
जगन्नाथ कॉलोनी में किया जनसम्पर्क
आगरा। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खतैना स्थित जगन्नाथ कालोनी में लोगों के घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बाजपा प्रत्यासी को बहुतम के जिताने की अपनील की। पोस्टर वांटे और लोगों से बातचीत की। ढोल नगाड़ों संग जब स्मृति ईरानी जनसम्पर्क के लिए पहुंची तो लोगों ने उनका स्वागत पुष्प वर्षा कर किया।
- सिद्धार्थनगर महोत्सव का भव्य आग़ाज़, सीएम योगी ने दी ₹1,052 करोड़ की विकास सौगात, 229 परियोजनाओं का किया शिलान्यास - January 28, 2026
- Agra News: खंदौली में भीषण हादसा, चार्जिंग के बाद ई-बाइक में विस्फोट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख, बाल-बाल बचा परिवार - January 28, 2026
- UGC बिल पर आर-पार: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, भाजपा नेताओं से मांगा इस्तीफा - January 28, 2026