Agra, Uttar Pradesh, India. केन्द्रीय राज्यमंत्री विधि एवं न्याय प्रो. एसपी सिंह बघेल ने उत्तर प्रदेश सरकार के 4.5 वर्ष पूरे होने पर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। आगरा में अब तक किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 800 करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो रेल पर काम चल रहा है। कुल 12 पेज का प्रेस नोट किया। इसमें बहुत सारे विकास कार्यों का विवरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया कि आगरा को विकास के लिए बहुत बड़ा बजट दिया है। मुख्यमंत्री का आभार इसलिए भी है कि सामाजिक सुरक्षा का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जा रहा है।
उन्होंने लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय एनचएआई मंत्री नितिन गडकरी को आधुनिक शेरशाह सूरी बताया। साथ ही कहा कि आगरा में काम चल रहा है। इसका प्रमाण नहीं देना होगा क्योंकि पूरा आगरा खुदा पड़ा है, आपको भी परेशानी हो रही होगी लेकिन यह प्रसव वेदना है। दर्द होता है लेकिन बच्चा प्राप्त होता है। परेशानी हो रही है लेकिन सीवरेज के मामले में आगरा में बड़ा काम हो रहा है। आपके जेहन में जो सवाल हैं, वे मेरे जेहन में भी हैं। अभी सरकार को छह माह बाकी हैं। जो रह गए हैं उन्हें पूरा करेंगे। शहर में केवल सड़क और सीवेज वाले गड्ढे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रबर चेक डैम आगरा में उपयोगी नहीं है। दूसरी एजेंसी काम कर रही है कि आगे क्या किया जा सकता है।
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने स्वीकार किया कि बढ़ती गायों की संख्या समस्या है। नंदी महाराज का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। गोशाला में गायें बीमार और वृद्धावस्था में होती हैं। बड़ी आंत में अगर 72 घंटे से चारा नहीं है तो भूख से मरी हैं। अगर अन्य बीमारी से मरी हैं तो प्रशासन का दोष नहीं है। गायों के लिए पर्याप्त पैसा है। आगरा चेरिटेबल शहर है। उनसे मदद लें। यह कहे जाने पर कि पोस्टमार्ट में गाय की मौत भूख आई है तो उन्होंने कहा कि मैं आपकी बात नहीं नकार नहीं रहा, लेकिन गायों के लिए कोई अनुदान ले रहा है और मृत्यु होती है तो जांच कराएंगे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने पिंक टॉयलेट को महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। इन पर ताले लटके होने और पानी न होने के सवाल पर कहा कि मैं इसे गंभीरता से लूंगा। जिलाधिकारी यहां बैठे हैं। नोटिंग कर रहे हैं। नगर आयुक्त एक दिन शौचालय निरीक्षण दिवस मनाएं। अन्य सवाल पूछने पर कहा कि मैं विषयांतर नहीं करूंगा।

उन्होंने सांसद निधि, विधायक निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना, आगरा मेट्रो रेल परियोजना, सड़क एवं पुल, पेयजल, सीवरेज, अन्य परियोजनाएं, आगरा विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, कृषि, वन एवं पर्यावरण, पशुपालन, खाद्य सुरक्षा, सिंचाई, मत्स्य विभाग, आवास योजना, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, राजस्व, श्रमिक कल्याण, वित्तीय, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नगर निगम, आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना, नगर निकाय पर खर्च किए गए अरबों रुपये के बारे में जानकारी दी। साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में बताया।
इस मौके पर विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा बृज क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिगम्बर सिंह धाकरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, संतोष कटारा, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, डीएम आगरा प्रभु एन सिंह, संजय अरोरा आदि मौजूद थे।
- महोबा में फटी पानी की टंकी पर अखिलेश यादव बोले— “ये जल मिशन नहीं, कमीशन मिशन है! - February 16, 2026
- मरने के लिए सात मिनट – गिग इकोनॉमी के टूटते शरीर - February 16, 2026
- Vedanta Aluminium Enhances Safe Drinking Water Access for over 3,000 Villagers in Odisha - February 16, 2026