नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं हैं। इस दौरान वो बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहीं हैं। इस बीच प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट लिखकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आज गरीब, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े और मध्य वर्ग के युवा निराश हैं।
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, ‘अन्यायकाल’ में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट बन गई है। अग्निवीर लाकर सेना में जाने की तैयारी कर रहे नौजवानों का सपना तोड़ दिया। बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां उद्योगपतियों को बेच डालीं। लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन सालों तक भर्तियां नहीं निकलतीं, निकलती हैं तो पेपर लीक हो जाता है।
इसके साथ ही लिखा कि, भर्तियों में भ्रष्टाचार है। आज गरीब, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े और मध्य वर्ग के युवा निराश हैं। उनके सामने भविष्य की कोई उम्मीद नहीं बची है। आइए, इस अन्याय के खिलाफ हम सब एकजुट हों- न्याय का हक मिलने तक।
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026