आगामी 25 जून को होगा वृहद कार्यक्रम का आयोजन
आगरा। प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत निरंतर रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी अगुवाई में आगामी 25 जून को विशाल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि संस्था संरक्षिका बेबीरानी मौर्या और उनके पुत्र उप संरक्षक अभिनव मौर्या द्वारा सामाजिक संस्था नवचेतना जागृति संस्था का संचालन किया जाता है। संस्था गरीब परिवारों के हित में कार्य करती है। संस्था अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजोरिया ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के इच्छुक परिवारों से आगामी 30 मई तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विवाह समारोह के दौरान नवयुगलों को आवश्यक दहेज का सामान और नगद धनराशि प्रदान की जाएगी। 25,जून को वृहद कार्यक्रम में समस्त जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधेंगे। संस्था द्वारा इसका व्यापक प्रचार किया जा रहा है।
- घूमने का शानदार मौका! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री - March 6, 2026
- आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में मारी बाजी: बिना कोचिंग बनीं UPSC टॉपर, इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देश सेवा - March 6, 2026
- आगरा में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर दंपति को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला - March 6, 2026