इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के हेड (अब पूर्व) सैम पित्रोदा ने एक बयान को लेकर फिर विवाद हो गया। हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का सैम के बयान पर रिएक्शन सामने आया है। सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में भारत की विविधता का जिक्र करते हुए कहा कि ईस्ट के लोग चीनियों जैसे, नॉर्थ के लोग गोरों जैसे वेस्ट के लोग अरब जैसे और साउथ के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।
पित्रोदा के इस बयान पर पलटवार करते हुए कंगना ने उन पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस के अंकल सैम ने कहा कि साउथ में रहने वाले भारतीय अफ्रीकी जैसे दिखते हैं, ईस्ट के भारतीय चीनी जैसे दिखते हैं, गुजरात बेल्ट के लोग अरब जैसे दिखते हैं और उत्तर के लोग सफेद (अंग्रेज) लोगों जैसे दिखते हैं, मुझे आश्चर्य है कि अंकल सैम भारत के किस हिस्से से हैं। क्योंकि वह एक इंसान की तुलना में एक पक्षी की तरह दिखते हैं। कंगना ने अपना इस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए ये लिखा है।
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
सैम पित्रोदा के इस बयान पर कंगना ने राहुल गांधी पर भी निसाना साधा है। कंगना सोशल मीडिया पर जमकर कांग्रेस नेता पर बरसी हैं। कंगना ने कहा कि सैम पित्रोदा तो राहुल गांधी के गुरु हैं। सुन लीजिए इनकी नस्लभेदी और फूट डालने वाली बातों को। इनकी पूरी आइडियोलॉजी इसी पर आधारित है कि फूट डालो और राज करो. इन्होंने देशवासियों को लेकर बहुत ही घिनौनी बात कही है। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए।
हमें दूसरों की पहचान की जरूरत नहीं: कंगना
कंगना ने कहा कि कांग्रेस टुकड़े गैंग से भरी हुई है। उनकी मानसिकता है कि भारत को हमेशा तोड़ो। आखिर हम गुलामी के चिन्ह से कब निकलेंगे। क्योंकि राहुल गांधी इटली के हैं तो ये भारत पर विदेश की पहचान को थोप रहे हैं। सैम अंकल का बयान बहुत ही निंदनीय है। हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं। हमें दूसरों की किसी पहचान की जरूरत नहीं है।
-एजेंसी
- इस्तीफे के बाद नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने डीएम पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, बोले- ‘मुझे रातभर कैद रखने की थी साजिश’ - January 26, 2026
- ’राष्ट्रधर्मस्य रक्षणार्थं युद्धम्’: भगवद गीता के मंत्र और स्वदेशी तोपों की सलामी के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस - January 26, 2026
- भारत का ‘आयरन मैन’ अवतार: 77वें गणतंत्र दिवस पर रोबोटिक डॉग ‘निग्रहा’ और ‘स्वार्म ड्रोन’ ने दुनिया को चौंकाया - January 26, 2026