प्रयागराज। प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से उसके समर्थकों में जहां आक्रोश बढ़ रहा है वहीं पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है, इसी के चलते आज एसटीएफ ने पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद के दोनों लड़के उठा लिये इसके अलावा 7 अन्य करीबी भी गिरफ्त में ले लिए गये हैं।
एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार छापेमारी जारी हैं, एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह शनिवार को फिर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां कुछ लोगों से पूछताछ के बाद उमेश पाल के घर का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस की एक टीम आसपास के दुकानों एवं मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद वीडियो फुटेज देख रही है।
गौरतलब है कि आज विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा। मुख्यमंत्री की भृकुटी चढ़ते ही STF कार्यवाही में जुट गई थी।
फिलहाल की खबरों के अनुसार विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से समर्थकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उमेश पाल के समर्थक बड़ी संख्या में जयंतीपुर स्थित आवास और पोस्टमार्टम हाउस में जमा हैं। उन्हें शांत कराने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।
पोस्टमार्टम के बाद उमेश पाल की अंत्येष्टि से पहले समर्थकों द्वारा बवाल की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एहतियातन आसपास के जिलों की फोर्स भी बुला ली गई है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और डीएम संजय खत्री भी पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं। उधर, उमेश पाल के दूसरे गनर राघवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
उमेश पाल की हत्या मामले में उनकी पत्नी जया पाल द्वारा अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, बरेली जेल में बंद भाई पूर्व विधायक अशरफ, अतीक के बेटों, मोहम्मद मुस्लिम और अतीक के अन्य सहयोगियों के खिलाफ साजिश, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में धूमनगंज थाने में एफआइआर लिखाई गई है।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026