आगरा। महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध ‘अखिल भारतीय महिला परिषद’ की आगरा नगर शाखा को नई ऊर्जा मिल गई है। मंगलवार को संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में आयोजित एक विशेष बैठक में परिषद की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। चुनाव अधिकारी मधु कुलश्रेष्ठ की देखरेख में संपन्न इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी के प्रमुख चेहरे:
अध्यक्ष उमा सिंह, उपाध्यक्ष चित्ररेखा कटियार, सचिव प्रेमलता मिश्रा, कोषाध्यक्ष रजनी शर्मा, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य सरोज प्रशांत को चुना गया।
इन्हें मिली कार्यकारिणी में जगह
नई कार्यकारिणी में ममता खन्ना, रूपा मेहरा, रश्मि कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुषमा सिंह, पूनम तिवारी तथा चंद्रा महरोत्रा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
सशक्तिकरण का नया संकल्प
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमा सिंह और सचिव प्रेमलता मिश्रा ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देना है। परिषद अब महिला अधिकारों और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर और अधिक सक्रियता से कार्य करेगी।
इस दौरान वर्षा खन्ना और मनीषा खन्ना सहित परिषद की कई वरिष्ठ सदस्याएं उपस्थित रहीं। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया।
- आगरा में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन: नुनिहाई के खत्ताघर की सरकारी जमीन पर बने 5 अवैध मकान ध्वस्त - October 15, 2026
- अंकिता भंडारी मामला: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर जताई हैरानी - October 15, 2026
- माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाले अस्तबल की जमीन पर बनेगी आधुनिक टाउनशिप, सीएम योगी बोले- अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ के नाम से जाना जाएगा क्षेत्र - October 15, 2026