ब्रिटेन के ब्रॉडकास्टर रेग्युलेटर ऑफ़कॉम ने पंजाबी टेलीविज़न चैनल केटीवी (ख़ालसा टीवी) का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. चैनल पर आरोप था कि उसके एंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान ‘ख़ालिस्तान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हिंसा और हत्या को कई बार जायज़ ठहराया.’
ऑफ़कॉम ने अपनी जांच में पाया कि चैनल पर प्राइम टाइम नाम के शो में 95 मिनट लंबी लाइव चर्चा के दौरान ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया गया.
ऑफ़कॉम ने इस संबंध में बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, “प्रेज़ेंटर ने कार्यक्रम के दौरान कई बार ऐसे बयान दिए जिसमें ख़ालिस्तान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हिंसा को बढ़ावा दिया गया और हत्या तक को जायज़ बताया गया.”
ऑफ़कॉम ने कहा कि ये नियमों का गंभीर उल्लंघन है और तत्काल प्रभाव से ख़ालसा टीवी का लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है.
कंपनी को अब ऑफ़कॉम के सामने अपना पक्ष रखने के लिए 21 दिनों का समय मिला है. इसके बाद ऑफ़कॉम तय करेगा कि ये लाइसेंस बहाल किया जाए या नहीं.
-एजेंसियां
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026