रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा गुरुवार सुबह यूक्रेन पर विशेष सैन्य अभियान की घोषणा करने के बाद से वैश्विक स्तर पर घटनाक्रम बहुत ही तेज़ी से बदल रहे हैं. इस बदलाव का सीधा असर बाज़ार पर भी नज़र आ रहा है.
बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की क़ीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गई हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन की घोषणा के ठीक बाद सात साल का रिकॉर्ड टूट गया. बीते सात साल में ऐसा पहली बार हुआ जब तेल की क़ीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई.
आक्रमण की ख़बर का असर एशियाई शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला. जहां शेयर मार्केट में दो से तीन फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गयी.
हालांकि पिछले कुछ दिनों से वैश्विक तौर पर बढ़ते तनाव का असर बाज़ार को भी प्रभावित कर रहा है.
बीबीसी एशिया के अनुसार निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे हैं. सोने की क़ीमत एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर और जापानी मुद्रा येन मज़बूत हुआ है.
बिज़नेस इनसाइडर की ख़बर के अनुसार रूस-यूक्रेन संकट का असर भारतीय बाज़ार पर भी पड़ा है.
गुरुवार को भारतीय बाज़ार क्रैश हो गया.
गुरुवार को सेंसेक्स 1428.34 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 55,803.72 पर खुला. निफ्टी 413.35 अंकों की गिरावट के साथ 16,647 पर खुला.
-एजेंसियां
- आगरा में आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज का मंगल आगमन: ट्रांस यमुना कॉलोनी में श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत - July 8, 2026
- महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर अखिलेश यादव का यू-टर्न: तीन शर्तों के साथ समर्थन के दिए संकेत - July 8, 2026
- मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की आहट: मानसून सत्र से पहले फेरबदल की तैयारी, कई दिग्गज हो सकते हैं बाहर - July 8, 2026