संयुक्त अरब अमीरात UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान का निधन हो गया है। यूएई की सरकारी न्यूज़ एजेंसी WAM ने इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति जायद अल नहयान 73 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सरकार की ओर से जायद अल नहयान के निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके अलावा देश के सभी निजी और सरकारी सेक्टर्स में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। दुबई मीडिया ऑफिस की ओर से राष्ट्रीय शोक के ऐलान की जानकारी दी गई है।
शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान 3 नवंबर 2004 से देश के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे। उससे पहले उनके पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान राष्ट्रपति थे। वह 1971 से नवंबर, 2004 तक देश के मुखिया थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति थे और आबू धाबी के 16वें शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। शेख खलीफा ने अपने कार्यकाल में यूएई और आबू धाबी के प्रशासन को पुनर्गठित करने में अहम भूमिका अदा की थी और कई सुधारों को लागू किया था। उनके कार्यकाल में ही यूएई ने इतना विकास किया कि दूसरे देशों के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।
-एजेंसियां
- परिवर्तिनी एकादशी पर सजा श्याम बाबा का भव्य दरबार: नील और पीले पुष्पों से सजे बाबा, दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026