आगरा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को एचआईवी एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यूथ फेस्ट- रेड रन मैराथन का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति (यूपीसेक) के तत्वाधान में किया गया। मैराथन प्रतियोगिता पालीवाल पार्क स्थित डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के गेट से प्रारंभ हुई,जिसे जिला क्षय रोग व एड्स अधिकारी डॉ. सुखेश ने हरी झंडी दिखाई।
रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में जनपद आगरा के विभिन्न विद्यालयों/महाविद्यालयों के कुल 90 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार सेंट जोंस कॉलेज के छात्र वौरिस, द्वितीय पुरस्कार आरबीएस कॉलेज के दीपक, तृतीय पुरस्कार- आरबीएस कॉलेज के धरमा, और सांत्वना पुरस्कार आरबीएस कॉलेज के विवेक यादव ने हासिल किया।
महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार आगरा कॉलेज की छात्रा नेहा, द्वितीय पुरस्कार सेंट जोंस कॉलेज की सलोनी, तृतीय पुरस्कार श्री दाऊजी महाराज कॉलेज की खुशबू और जया ने प्राप्त किया।
इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। सभी विजयी प्रतियोगियों को जिला क्षय रोग/एड्स अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता द्वारा पुरस्कार वितरण किये गये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी हेड आगरा कॉलेज की डॉ. रीता निगम, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसके राहुल एवं जिला क्षय रोग केन्द्र आगरा एवं दिशा क्लस्टर यूनिट, आगरा की समस्त टीम एवं एचआईवी/एड्स पर कार्य कर रहे एनजीओ के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया।
- गोंडा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी गानों पर डांस: बुर्के में हिंदू छात्राओं के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश - August 18, 2026
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026