आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बमरौली कटारा थाना क्षेत्र में प्रयागराज महाकुम्भ से लौटती कार ने आगे चल रही दूसरी कार में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये।
हादसे की सूचना मिलने पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रयागराज महाकुम्भ से लौटती कार एचआर-26FP-0811 को गुरुग्राम के सेक्टर तीन निवासी सौरव कुमार चला रहा था। कार में सौरव कुमार की पत्नी अनामिका, पुत्री श्रीशा और भाई सत्य प्रकाश बैठे हुए थे। ये सभी लोग गुड़गांव वापस लौट रहे थे। चालक सौरव कुमार को झपकी आने से उसकी कार ने आगे चल रही कार नंबर आरजे23CE-5946 में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनामिका और सौरव कुमार चोटें आईं, जिन्हें एम्बुलेंस से एसएन की इमरजेंसी भेजा गया।
आगे चल रही कार को मनीष कुमार शर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम महाव थाना सदर, जिला सीकर (राजस्थान) चला रहे थे। यह कार भी प्रयागराज महाकुम्भ से लौटकर राजस्थान जा रही थी।
हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिन्हें क्रेन द्वारा थाना बमरौली कटारा पर खड़ा करा दिया गया है।
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026