Hathras (Uttar Pradesh, India) । जिले में शनिवार को दो और कोरोना के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एक व्यत्कि जो यूपी पुलिस में है उसे अलीगढ़ भेजा गया है। जबकि दूसरे को एल-01 फैसिलिटी मुरसान में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तीन एक्टिव केस हैं।
एक को अलीगढ़ व दूसरे को एल-01 अस्पताल में कराया भर्ती
दरअसल, फिरोजाबाद जिले में तैनात पुलिसकर्मी मेडिकल लीव लेकर हाथरस आया हुआ था। जानकारी के अनुसार यह 30 अप्रैल को अलीगढ़ के एक अस्पताल में चेकअप कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद यह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुलिसकर्मी को अलीगढ़ में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, उसके घर के आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज का कार्य कराया जा रहा है। उधर दूसरा व्यक्ति गरा में सब्जी का कार्य करने वाले व्यक्ति का है। यह 19 अप्रैल को आगरा से हाथरस आया था। एतियातन इसे क्वारंटीन कर दिया गया था। इस व्यक्ति का रेंडम सैंपल 29 अप्रैल को लिया गया था। जिसकी शनिवार शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस मरीज को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए एल-01 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेंडम सेम्पलिंग जारी
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर के अनुसार जिले में अब तीन एक्टीव मामले हैं। रेंडम सेंपलिंग कराई जा रही है। शनिवार को मिले संक्रमितों में से एक को अलीगढ़ व दूसरे को कोविड-19 मुरसान में भर्ती करा दिया है।
- Speed Demon Mode: Mostbet Casino Usprawnia Wydajność Platformy - September 8, 2026
- Anticipation at Jack Casino This Evening in Canada - September 7, 2026
- Kasino Slotsdj: Licence, herní tituly a výherní proces v Česku - September 7, 2026