इंदौर, 15 नवंबर: अपना दल (एस) के मध्य प्रदेश इकाई द्वारा राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम के नेतृत्व में इंदौर कार्यालय में आदिवासी नायक धरती आभा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता के लिए उनके साहस व संघर्ष और आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को याद किया गया तथा उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा ली गई। इस दौरान कार्यवाहक प्रदेश महासचिव रोहित चंदेल, अल्पसंख्यक सचिव इक़बाल पटेल, महिला मंच से मुस्कान सिंह, सुरभि पाटीदार, और निधि सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतुल मलिकराम ने कहा, “बिरसा मुंडा ने अपनी जान की परवाह किए बिना न केवल देश की स्वतंत्रता के लिए साहस का परिचय दिया बल्कि आदिवासी समाज के उत्थान और उनके अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया। आज उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि हम उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और समृद्धि लाने का हर संभव प्रयास करना जारी रखेंगे।”
पार्टी के मध्य प्रदेश इकाई ने बिरसा मुंडा की विचारधारा और उनके संघर्ष को युवाओं और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का भी प्रण लिया, ताकि उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जा सके। बता दें कि पार्टी मध्य प्रदेश में भी विस्तार के क्रम में है, और उत्तर प्रदेश की भांति मध्य प्रदेश में भी तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने की दिशा में कार्य कर रही है।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026