1 अप्रैल से कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर 83 किलोमीटर के बीच सफर करना महंगा हो जाएगा। एचएसआई आईडीसी ने दूरी के हिसाब से वाहनों को श्रेणी में बांटकर नई दरें तय की हुईं हैं। ये दरें 31 मार्च रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगी। यहां दूरी के हिसाब से टोल वसूली होती है। कार, जीप व वैन पर करीब 15 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।
टोल दरों में औसतन 8-9 फीसदी की बढ़ोत्तरी
हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) अधिकारियों का कहना है कि टोल दरों में औसतन 8-9 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस एक्सप्रेस-वे पर 11 टोल प्लाजा हैं। एचएसआईआईडीसी अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बढ़ी टोल दरों के हिसाब से टोल वसूली 1 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। इसकी सूचना टोल कर्मियों को पहले दे दी गई है।
लॉकडाउन के दौरान हुए घाटे को पूरा करना है वजह?
कुंडली-मानेसर-पलवल के साथ हरियाणा सरकार के सभी टोल रोड पर टैक्स में बढ़ोत्तरी होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सिफारिश पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय केजीपी की और हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम की तरफ से केएमपी एक्सप्रेसवे की टोल दरें निर्धारित हुई है। टोल टैक्स बढ़ाने के पीछे लॉकडाउन के दौरान हुए घाटे को पूरा करने का कारण बताया जा रहा है।
बिना सुविधाएं ही टोल दरें में हो रही बढ़ोत्तरी
वहीं, लोगों में नाराजगी है कि बिना सुविधाएं ही टोल दरें क्यों बढ़ाई जा रही हैं। केएमपी पर टोल बैरियरों के अलावा कहीं भी लाइटें नहीं लगाई गई हैं। सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है और पानी निकासी के नाली भी टूटी पड़ी है। डिवाइडरों पर आज तक फूल नहीं लगे और पानी की छिड़काव नहीं हो रहा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं और दूर तक टॉइलट भी नहीं हैं। वाहनों में तेल और गैस भरने तक के प्रबंध नहीं हैं।
-एजेंसियां
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का अनूठा रूप: गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत वेशभूषा में दो घंटे से अधिक समय तक किया विशेष पूजन - October 20, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा में गूंजी आगरा के सांसद नवीन जैन की आवाज: UNGA के 81वें सत्र में रखा भारत का पक्ष, वैश्विक व्यापार और कानूनी सुधारों पर दिया जोर - October 20, 2026
- आगरा की लायर्स कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व: मंदिर श्री सर्वेश्वर धाम में पारंपरिक रूप से हुआ शास्त्र और शस्त्र पूजन - October 20, 2026