मुंबई (अनिल बेदाग) : एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आकर्षक पोस्टरों से प्रशंसकों को थ्रिल करने के बाद “युध्रा” के मच अवेटेड ट्रेलर को रिलीज कर दिया है! इस ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी को बहादुर युध्रा, मालविका मोहनन को आकर्षक निखत और राघव जुयाल को खतरनाक विलेन शफीक के रूप में पेश किया गया है। ये ट्रेलर एक रोमांचक एक्शन ड्रामा का वादा करता है, जिसमें स्टाइलिश एक्शन सीक्वेंस और ड्रामा है।
ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स और एक दमदार कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को बांधे रखने वाली है।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बोल्ड और नई भूमिका में काम किया है, जबकि मालविका मोहनन का प्रभावशाली प्रदर्शन फिल्म में गहराई लाता है। “मॉम” के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर रवि उदयवार इस फिल्म के जरिए एक नया और रोमांचक दृष्टिकोण लेकर आए हैं।
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा को-फाउंडर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लगातार लक्ष्य, डॉन, फुकरे सीरीज, गली बॉय और हिट शो मिर्जापुर जैसी पॉपुलर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। वे इंडियन सिनेमा में एक बड़े नाम हैं, जो अपनी अनोखी कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं।
https://bit.ly/YudhraOfficialTrailer
-up18News
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026