मुंबई: टीवीएफ को भारत में किसी भी अन्य कंटेंट क्रिएटर की तुलना में युवा दर्शकों की नब्ज को बेहतर ढंग से समझने के लिए जाना जाता है। उनके शो हमेशा दर्शकों के साथ कनेक्ट करते हैं, ऐसे में उनका नया शो, “अरेंज्ड कपल्स” इसका एक और उदाहरण है। हाल ही में रिलीज़ किया गया ट्रेलर शादी शुदा जीवन के एक और पहलू को पेश करता है, जो दर्शकों के साथ खूबसूरती से कनेक्ट कर रहा है.
टीवीएफ ने “अरेंज्ड कपल्स” का नया ट्रेलर रिलीज़ किया है, और यह वाकई जबरदस्त है। कहानी शादीशुदा ज़िंदगी की विभिन्न चुनौतियों और खुशियों को खूबसूरती से दर्शाती है, जिससे इसे समझना आसान हो जाता है। यह TVF की एक और बेहतरीन रचना लगती है, और ट्रेलर ने उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
अरेंज्ड कपल से लेकर परमानेंट रूममेट्स तक, टीवीएफ ने रिश्तों के दो अहम पहलुओं को बहुत खूबसूरती से दिखाया है। रिश्तों की बुनियादी बातों के बारे में टीवीएफ की समझ और उसे स्क्रीन पर उतारने की उनकी क्षमता वाकई दिलचस्प और देखने लायक है।
टीवीएफ इस साल सच में हर एक बीतते दिन के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक, वो बहुत ही दिलचस्पी वाले कंटेंट ला रहे हैं। सपने बनाम एवरीवन, वेरी पारिवारिक, पंचायत एस, कोटा फैक्ट्री S3, और गुल्लक एस के बाद, अरेंज्ड कपल्स भी बहुत एंटरटेनिंग लग रहा है
-up18News/अनिल बेदाग
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026