आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के अस्पताल भेजा है। साथ ही, शवों को कब्जे में ले लिया है। यह हादसा आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में किलोमीटर 161 पर हुआ।
दरअसल, आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के 161वें किलोमीटर पर हो गई। इस टक्कर की वजह से कैंटर बीच रास्ते में खड़ी हो गई। इसी बीच, पीछे से आ रही कार रुकी और उसमें बैठे लोग कैंटर गाड़ी के चालक और क्लीनर का हाल-चाल जानने लगे। तभी पीछे से आई कार ने 5 लोगों को रौंद दिया। इसमें 4 की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।
दुर्घटना में कैंटर चालक और कार सवार तीन लोगों की मौके पर मृत्यु हाे गई। कार मालिक लोनी गाजियाबाद के अनिल कुमार सिंह के नाम थी। वह गोरखपुर से नोएडा जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर रात करीब 1:00 बजे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना को पुलिस को लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के नंबर की कार के मालिक लौनी गाजियाबाद के अनिल कुमार सिंह हैं। कार नंबर के आधार पर अनिल के स्वजन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर से नोएडा आ रहे थे। मरने वालों में एक कार चालक अनिल कुमार सिंह हैं। उनके साथ बैठी कार सवारियों की पहचान नहीं हो सकी है। कैंटर चालक की भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026
- ताजमहल में मधुमक्खियों का तांडव: छत्ता टूटते ही पर्यटकों पर हमला, जान बचाने को मची भगदड़ - March 15, 2026