राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज-जुनाबगंज मार्ग पर रविवार दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों को जेसीबी की मदद से अलग किया।
हालांकि, मृतक चालक व घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को आईटीबीपी व बीएसएफ कैम्प के पास जुनाबगंज रोड पर प्याज लादकर जुनाबगंज की ओर से आ रहे और मोहनलालगंज की ओर से जा रहे ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, एक ट्रक चालक की मौत पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के कारण वहां पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
- आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में बड़ी सफलता: डिपो से सदर बाजार तक डाउन लाइन पर हुआ ट्रेन का सफल ट्रायल रन - October 13, 2026
- Agra News: अग्रवाल महासभा विवाद में नितेश अग्रवाल गुट को बड़ी राहत, सोसायटी रजिस्ट्रार ने चुनाव रद्द करने की मांग की खारिज - October 13, 2026
- आंबेडकर विवि के संस्कृति भवन में एबीवीपी का ‘उभरता भारत, नई आशाएं’ कार्यक्रम, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने की अपील - October 13, 2026