उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग सुनने पहुंची हजारों की भीड़ जब सत्संग होने के बाद बाहर निकल रही थी तभी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 90 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।
मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों को अलीगढ़ और एटा पहुंचा गया। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं।
अब तक 25 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। एटा सिकंदराराऊ के बार्डर पर है घटना स्थल।
एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: एसआईटी की टीम तीसरे दिन भी मंदिर परिसर में सक्रिय, कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों से हुई सघन पूछताछ - June 17, 2026