केंद्र सरकार ने यासीन मलिक के नेतृत्व वाले जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है.
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फ्रीडम लीग JKPFL और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स लीग JKPL के चार धड़ों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है.
अमित शाह ने लिखा, “मोदी सरकार ने ‘जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (मोहम्मद यासीन मलिक गुट)’ को अगले पांच साल के लिए ‘ग़ैर-क़ानूनी संगठन’ घोषित कर दिया है.”
“यह प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले कामों में लगा हुआ है. देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को कठोर क़ानूनी नतीज़े भुगतने होंगे.”
अमित शाह ने साथ में गज़ट की एक कॉपी भी पोस्ट की है. इसमें बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर पीपुल्स लीग (जेकेपीएल) के चार गुट जेकेपीएल (मुख़्तार अहमद वजा), जेकेपीएल (बशीर अहमद तोता), जेकेपीएल (ग़ुलाम मोहम्मद ख़ान सोपोरी) और याक़ूब शेख़ के नेतृत्व वाले जेकेपीएल (अज़ीज़ शेख़) पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है.
-एजेंसी
- आगरा में सड़क हादसों का ‘ब्लैक ट्यूजडे’: तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर - June 23, 2026
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज: कहा- भाजपाइयों के महापाप की परतें खुल रही हैं, अब ढंकने की तैयारी शुरू - June 23, 2026
- बरेली में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘चूड़ियों’ से विरोध: सफाईकर्मी ने स्वास्थ्य अधिकारी पर फेंकी चूड़ियां, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार को घेरा - June 23, 2026