पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु की झांकियों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के बीच गणतंत्र दिवस के लिए कुल 21 झांकियों को हरी झंडी मिल गई है. इनमें से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं तो वहीं बाकी 9 मंत्रालयों की.
रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी नम्पीबोउ मरीनमई ने इसकी जानकारी दी. नम्पीबोउ ने बताया कि इस साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, मेघालय, जम्मू-कश्मीर आदि की झांकियां दिखेंगी.
मेघालय की झांकी में इसके 50 सालों के इतिहास की झलक दिखेगी. साथ ही इसमें बांस और बेंत के बने हैंडिक्राफ्ट्स भी दिखाए जाएंगे. वहीं, गुजरात की झांकी में राज्य के जनजातीय क्रांतिकारियों की झलक होगी.
हरियाणा की झांकी राज्य के खेल में नंबर एक होने की थीम पर आधारित होगी. उत्तराखंड की झांकी की थीम ‘प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखंड’ होगी. यह राज्य के धार्मिक स्थलों के हो रहे विकास और कनेक्टिविटी बढ़ाने से जुड़ी परियोजनाओं से प्रेरित होगी.
कर्नाटक की झांकी में भी वहां के पारंपरिक हैंडिक्राफ्ट्स को दिखाया जाएगा. उत्तर प्रदेश की झांकी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ अभियान के तहत हासिल की गई कौशल संबंधी उपलब्धियों को दिखाएगी. पंजाब की झांकी देश की आज़ादी में राज्य के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाया जाएगा.
-एजेंसियां
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026