आगरा । एमजी रोड पर सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे S N Medical College की इमरजेंसी के सामने भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। इन युवकों की तेज रफ्तार कार एसएन इमरजेंसी के सामने सड़क किनारे लगे पोल से अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में कमला नगर के रहने वाले कारोबारी के पुत्र और शास्त्रीपुरम निवासी अधिवक्ता के पुत्र की मृत्यु हो गई। एक छात्र गंभीर घायल हो गया।
बताया गया है कि कृष्णा कुंज ब्रज विहार कमलानगर निवासी 20 वर्षीय वंश लूथरा पुत्र संजय लूथरा रविवार रात को फतेहाबाद मार्ग स्थित मैरिज होम में अपने मित्र की शादी में शामिल होने गए थे। वंश के साथ उनके मित्र 20 वर्षीय रुद्रांश लवानिया पुत्र योगेश लवानिया निवासी मंगलम आधार अपार्टमेंट शास्त्रीपुरम और केशव लवानिया पुत्र पवन लवानिया निवासी दयालबाग भी थे।
वंश के पिता कारोबारी हैं, जबकि रुद्रांश ओपी जिंदल ग्लोबल यूनीवर्सिटी हरियाणा से विधि के छात्र थे उनके पिता योगेश लवानिया दीवानी कचहरी में वकालत करते हैं। केशव लवानिया बीटेक कर रहे हैं। तीनों मित्र आज सोमवार की तड़के कार से घर लौट रहे थे। एसएन इमरजेंसी के सामने लगे पोल से उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी, कार के परखच्चे उड़ गए। इमरजेंसी पर मौजूद लोगों ने तीनों को किसी तरह कार से बाहर निकाला।
हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन वंश और रुद्रांश की हालत चिंताजनक देख सिकंदरा हाईवे स्थित अस्पताल ले गए। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने वंश और रुद्रांश को मृत घोषित कर दिया। घायल केशव की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026