panchang

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021: पंचांग, दिशाशूल, राहुकाल, व्रत, त्योहार, विश्व इतिहास, जन्मदिन, आज पितृ पक्ष की चतुर्दशी

Horoscope INTERNATIONAL NATIONAL PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

आज का ज्ञान 

रिश्ते मन से बनते हैं बातों से नहीं, कुछ लोग बहुत सी बातों के बाद भी अपने नहीं होते और कुछ शांत रहकर भी अपने बन जाते हैं। 

पञ्चाङ्ग 

तिथि                        • चतुर्दशी १९:०४ तक

तदुपरांत                   • अमावस्या

मास                         • आश्विन कृष्ण पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • श्रीराम भक्त हनुमान जी

                               • चतुर्दशी श्राद्ध

सूर्योदय                    • ०६:१२ बजे

सूर्यास्त                    • १८:०० बजे

चन्द्रोदय                   • २९:४८+ बजे

चन्द्रास्त                    • १७:३५ तक

दिनमान                   • ११घं ४७मि २६से

मध्याह्न                    • १२:०६ बजे

रात्रिमान                  • १२घं १३मि ०३से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • कन्या

सूर्य नक्षत्र                • हस्त

चंद्र राशि                  • सिंह ०८:१७ तक

तदुपरांत                  • कन्या

नक्षत्र पद                 • च१- उत्तराफाल्गुनी ०८:१७ तक

                              • च२- उत्तराफाल्गुनी १३:५७ तक

                              • च३- उत्तराफाल्गुनी १९:३४ तक

                              • च४- उत्तराफाल्गुनी २५:१०+ तक

                              • च१- हस्त

योग                        • शुक्ल ११:३५ तक

तदुपरांत                  • ब्रह्म

अमृत काल             • १०:२४ से १९:५४ तक

अभिजित मुहूर्त        • ११:४३ से १२:३० तक

विजय मुहूर्त             • १४:०४ से १४:५१ तक

गोधूलि मुहूर्त            • १७:४८ से १८:१२ तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:३५+ से २९:२४+ तक

दिशाशूल                 • उत्तर

राहुकाल                  • १५:०३ से १६:३१ तक

भद्रा                        • ०६:१२ से ०८:०८ तक

अग्निवास                • आकाश १९:०४ तक

तदुपरांत                  • पाताल

 स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*        

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 ०६ अक्टूबर बुधवार, पितृविसर्जनी अमावस्या, अन्वाधन।

👉🏻 ०७ अक्टूबर गुरुवार, प्रतिपदा, नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना मुहूर्त ०६:१३ से ०७:०२ तक एवं ११:४२ से १२:२९ तक अभिजित मुहूर्त में।

👉🏻 ०९ अक्टूबर शनिवार, विनायक चतुर्थी।

👉🏻 १० अक्टूबर रविवार, उपांग ललिता व्रत।

👉🏻 ११ अक्टूबर सोमवार, स्कन्द षष्ठी, सरस्वती आवाहन, बिल्व निमंत्रण, कल्पारंभ, अकाल बोधन।

👉🏻 १२ अक्टूबर मंगलवार, सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, अश्विन नवपद ओली प्रारंभ।

👉🏻 १३ अक्टूबर बुधवार, दुर्गाष्टमी, सरस्वती बलिदान, संधि पूजा।

👉🏻 १४ अक्टूबर गुरुवार, महानवमी, दुर्गा बलिदान, सरस्वती विसर्जन, आयुध पूजा।

👉🏻 १५ अक्टूबर शुक्रवार, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विद्यारंभ का दिन, बुद्ध जयंती, मध्वाचार्य जयंती।

👉🏻 *१५ अक्टूबर शुक्रवार, पञ्चक प्रारंभ २१:१६ से पञ्चक अंत २० अक्टूबर १४:०२ तक।*

आज के दिन का इतिहास

1932 – भारतीय वायुसेना का गठन।

1996 – ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत।

1998 – भारत ‘फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन’ का सदस्य बना।

2000 – वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने, इस्रायल, फ़िलिस्तीन व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत।

2001 – इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।

2002 – पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।

2003 – टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया, 2003 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।

2004 – भारतीय गेहूँ पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द। शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को।

2007 – बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।

आज जन्मदिन

1931 – पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।

1844 – बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता।

प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh