हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
आज का ज्ञान
आर्थिक स्थिति कितनी भी अच्छी हो जीवन का सही आनंद लेने के लिए मानसिक स्थिति अच्छी होनी चाहिए।
घर में सोफासेट हो, डिनरसेट हो, टीवीसेट हो, मेकअप सेट हो पर “माइंडसेट” न हो, तो आप कहीं भी सेट नहीं हो सकते।
पञ्चाङ्ग
तिथि • द्वादशी २२:२९ तक
तदुपरांत • त्रयोदशी
मास • आश्विन कृष्ण पक्ष
व्रत/पर्व/उत्सव • श्री सूर्यदेव जी
• द्वादशी श्राद्ध
सूर्योदय • ०६:११ बजे
सूर्यास्त • १८:०२ बजे
चन्द्रोदय • २७:४४+ बजे
चन्द्रास्त • १६:२३ तक
दिनमान • ११घं ५०मि ३६से
मध्याह्न • १२:०७ बजे
रात्रिमान • १२घं ०९मि ५२से
विक्रम संवत् • २०७८ (आनंद)
शक संवत् • १९४३ (प्लव)
कलि संवत् • ५१२३
सूर्य राशि • कन्या
सूर्य नक्षत्र • हस्त
चंद्र राशि • सिंह
नक्षत्र पद • च१- मघा ०९:३७ तक
• च२- मघा १५:३६ तक
• च३- मघा २१:३३ तक
• च४- मघा २७:२६+ तक
• च१- पूर्वाफाल्गुनी
योग • साध्य १६:१८ तक
तदुपरांत • शुभ
अमृत काल • २५:०३+ से २६:३८+ तक
अभिजित मुहूर्त • ११:४३ से १२:३० तक
विजय मुहूर्त • १४:०५ से १४:५३ तक
गोधूलि मुहूर्त • १७:५० से १८:१४ तक
ब्रह्म मुहूर्त • २८:३५+ से २९:२३+ तक
दिशाशूल • पश्चिम
राहुकाल • १६:३३ से १८:०२ तक
अग्निवास • आकाश २२:२९ तक
तदुपरांत • पाताल
स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)
अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार
👉🏻 ०४ अक्टूबर सोमवार, प्रदोष व्रत, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि।
👉🏻 ०५ अक्टूबर मंगलवार, चतुर्दशी श्राद्ध।
👉🏻 ०६ अक्टूबर बुधवार, पितृविसर्जनी अमावस्या, अन्वाधन।
👉🏻 ०७ अक्टूबर गुरुवार, प्रतिपदा, नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना मुहूर्त ०६:१३ से ०७:०२ तक एवं ११:४२ से १२:२९ तक अभिजित मुहूर्त में।
👉🏻 ०९ अक्टूबर शनिवार, विनायक चतुर्थी।
👉🏻 १० अक्टूबर रविवार, उपांग ललिता व्रत।
👉🏻 ११ अक्टूबर सोमवार, स्कन्द षष्ठी, सरस्वती आवाहन, बिल्व निमंत्रण, कल्पारंभ, अकाल बोधन।
👉🏻 १२ अक्टूबर मंगलवार, सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, अश्विन नवपद ओली प्रारंभ।
👉🏻 १३ अक्टूबर बुधवार, दुर्गाष्टमी, सरस्वती बलिदान, संधि पूजा।
👉🏻 १४ अक्टूबर गुरुवार, महानवमी, दुर्गा बलिदान, सरस्वती विसर्जन, आयुध पूजा।
👉🏻 १५ अक्टूबर शुक्रवार, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विद्यारंभ का दिन, बुद्ध जयंती, मध्वाचार्य जयंती।
👉🏻 *१५ अक्टूबर शुक्रवार, पञ्चक प्रारंभ २१:१६ से पञ्चक अंत २० अक्टूबर १४:०२ तक।*
आज के दिन का इतिहास
1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने क़ब्ज़ा किया।
1880 – पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
1915 – नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1932 – इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1995 – चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
1999 – आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2002 – नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफ़ारिश की गई।
2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
2004 – लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।
2008- टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।
2013 – इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।
आज जन्मदिन
1999 – निषाद कुमार – ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट हैं।
1967 – गजेंद्र सिंह शेखावत – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1953 – दीपक मिश्रा – भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश हैं।
1949 – जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक
1928 – अमृतलाल बेगड़ – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
1890 – लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल
- Krishna’s Ayurveda Diabic Care Juice Clinically Proven to Reduce Blood Sugar Levels in 12 Weeks - April 11, 2025
- Alyana Rehabilitation Foundation: Pioneering Addiction and Mental Health Treatment for 18 Years - April 11, 2025
- ज्योतिषीय विश्लेषण एवम भविष्यवाणियों के लिए समर्पित संस्था वैदिक सूत्रम मना रहा रजत जयंती - April 11, 2025