नई दिल्ली: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। उत्तराखंड में शनिवार से भारी बारिश जारी है। यहां चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं।
उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन होटल में काम करने वाले 8 से 9 मजदूर लापता हैं। यहां बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। अलकनंदा और सरस्वती भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
उत्तरकाशी के सिलाई बैंड इलाके में बादल फटने की घटना में निर्माणाधीन होटल में रह रहे 9 मजदूर लापता हो गए हैं।
उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री मार्ग भी इस आपदा से प्रभावित हुआ है। यहां राहत-बचाव कार्य जारी है।
35 राज्यों-UT में पहुंचा मानसून, आज बारिश का अलर्ट
देश के 35 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में मानसून पहुंच चुका है। देशभर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी आज मानसून पहुंच सकता है। दिल्ली-NCR में शनिवार को कई जगह तेज बारिश हुई थी।
मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आमतौर पर यह 8 जुलाई तक होता है, लेकिन इस बार मानसून 9 दिन पहले ही पूरे देश में फैल गया। देशभर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उधर, केरल में भारी बारिश के कई नदियों का जलस्तर बढ़ा गया है। राज्य के पलक्कड़ और पथानामथिट्टा जिलों के बांधों के गेट खोले गए हैं। निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने कहा- आज केरल तटीय इलाकों में 2- 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।
साभार सहित
- ’गटर जेनरेशन’ वाली टिप्पणी पर कानूनी शिकंजा: सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आगरा में अपमान, राजद्रोह और आईटी एक्ट की धाराओं में वाद दायर - August 12, 2026
- आगरा में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा की अनूठी पहल: प्रतापपुरा स्थित प्रेमदान में ‘अन्न सेवा श्री हरि नारायण सेवा’ के तहत आयोजित हुआ भोजन वितरण - August 12, 2026
- ’एक थैला, एक संकल्प, एक बेहतर कल’: भाविप नवज्योति शाखा ने आगरा के बल्केश्वर चौराहे पर चलाया पॉलिथीन मुक्त अभियान - August 12, 2026