प्रसिद्ध संगीतकार और गीतकार रवीन्द्र जैन का जन्म आज के दिन ही यानी 28 फरवरी को सन् 1944 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में हुआ था।
रवीन्द्र जैन ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत फ़िल्म ‘सौदागर’ से की थी। इस फ़िल्म में उन्होंने गीत भी लिखे थे और उन्हें स्वरबद्ध भी किया।
रवीन्द्र जैन को सन् 1985 में फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार भी मिला। वर्ष 2015 में उनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। टेलीविज़न की दुनिया में मीलपत्थर कहे जाने वाले रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक रामायण में भी उन्होंने ही संगीत दिया था, जिसके बाद वो भारत के घर-घर में पहचाने जाने लगे।
रवीन्द्र जैन बचपन से ही नेत्रहीन थे लेकिन संगीत के प्रति उनका विशिष्ट लगाव था। बहुत कम उम्र से ही वह मंदिरों में जाकर भजन गाने लगे थे। उनके पिता ने इसी लगन को देखते हुए उन्हें संगीत की विधिवत् शिक्षा के लिए भेजा। उन्होंने न सिर्फ़ अच्छा गाया बल्कि एक से बढ़कर एक संगीत भी दिया।
9 अक्टूबर 2015 शुक्रवार को मुंबई में उनका निधन हो गया। रविंद्र जैन को भारतीय सिनेमा जगत में कुछ सबसे खूबसूरत, कर्णप्रिय और भावपूर्ण गीतों के लिए उन्हें हमेशा जाना जाता रहेगा।
-एजेंसियां
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026