Hathras, Uttar Pradesh, India. प्रदेश में बढ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के दृष्टिगत शासन द्वारा सप्ताह में 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू रखे जाने के आदेश के क्रम में आज दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में प्रभावी किये गये 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के अनुपालन की स्थिति का जायजा शहर में भ्रमण कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली सदर क्षेत्र में सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट एवं थाना हाथरस गेट क्षेत्र में बाग्ला कॉलेज मार्केट आदि का भ्रमण किया गया।
इस दौरान एसपी को सभी ड्यूटी प्वाइन्ट्स पर पुलिसकर्मी वाहनों की चैकिंग करते हुये मिले। उनके द्वारा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग बेवजह कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर बाहर घूम रहे हैं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया। अकारण किसी को परेशान न किया जाये, चैकिंग के दौरान किसी भी जनमानस के साथ अभद्रता न की जाये तथा चेक किये जाने वाले व्यक्ति से सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखा जाये। ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारी मास्क पहनकर ड्यूटी करें और सैनिटाइजर से हाथों को नियमित रूप से साफ करते रहें। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कोरोना कर्फ्यू का शत-प्रतिशत अनुपालन कराए जाने के संबंध में बताया गया। इसके अतिरिक्त जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पाया जाए उसके विरुद्ध महामारी अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाए। दुपहिया वाहन पर तीन सवारी व बिना मास्क के सम्बंध में भी कड़ाई से चेकिंग करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां उपस्थित पत्रकार बंधुओं को सेनिटाइजर वितरित किये गये। सभी से मास्क लगाने एवं घरों में रहने की अपील की तथा बेवजह घूमने वालों को घर में रहने की हिदायत दी गई।
भ्रमण के दौरान एसपी के साथ रूचि गुप्ता क्षेत्राधिकारी नगर, सुरेन्द्र पाल सिंह पीआरओ पुलिस अधीक्षक, अरविन्द कुमार राठी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर, जगदीश चन्द्र प्रभारी निरीक्षक हाथऱस गेट एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026
- Mijn Rit Door het JackWin Casino Spelaanbod Verkenner Rapport - October 21, 2026