आगरा। थाना बसई अरेला के अंतर्गत बाग उनसठ गांव में खेलते समय तालाब में गिरे तीन वर्ष के बच्चे की मौत हो गई।
गांव के पास ही स्थित तालाब में यह हादसा हुआ। उक्त गांव निवासी अंकित का तीन साल का बेटा टिंकू मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलते-खेलते 20 मीटर दूर स्थित तालाब पर पहुंच गया। बच्चा तालाब के पास खेल रहा था। अचानक से वह तालाब के पानी में जा गिरा और डूब गया। परिवारीजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने बच्चे को तालाब से निकाला और एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।
बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सपा के 34वें स्थापना दिवस पर बीजेपी का तीखा प्रहार: ‘पाप का घड़ा’ फोड़कर खोला 34 सालों के कुशासन का कच्चा-चिट्ठा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कई गंभीर मामले - October 5, 2026
- अमेरिका के मिशिगन से काशी पहुंचा जैक्सन: चाचा की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 8000 किमी दूर से आकर अस्सी घाट पर किया अस्थि विसर्जन और पिंडदान - October 5, 2026
- फूलन देवी की तरह बदला लूंगी….जलती झोपड़ी के सामने गुस्से में बोली युवती, वीडिओ हुआ वायरल - October 5, 2026