
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तीन दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, नोएडा, गाजियाबाद सहित 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इसके साथ ही पूर्वांचल के जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इस बारिश से धान की खेती को भी फायदा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम में फिर से परिवर्तन होने की उम्मीद है। अभी मौसम की विदाई के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल, इस माह के अंत तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026