- योग करने से शरीर स्वस्थ होता है, मन को शांति मिलती है, योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मूल प्रवत्ति में शामिल करते हुए अपनाना चाहिए: प्रो. एसपी सिंह बघेल
- योग हमारी सासों, विचारों व भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है: स्वतंत्र देव सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम “योग स्वयं एवं समाज के लिए“ को साकार करने के क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम एकलव्य स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. एस पी सिंह बघेल, केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन,पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज, मंत्री, जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन उ.प्र. श्री स्वतंत्र देव सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में 5 हजार से अधिक जनमानस ने सामूहिक योगाभ्यास कर मानव जीवन में योग के महत्व का संदेश दिया। साथ ही तहसील, ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में समस्त ग्राम पंचायत, तहसील, ब्लाक परिसर, पुलिस लाइन, लालकिला,एतिहासिक स्थल व शहर के विभिन्न पार्कों में नामित योग प्रशिक्षकों द्वारा वृहद स्तर पर विभिन्न योगासन के माध्यम से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा। भारत की प्राचीन विद्या योग को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलायी, जो वर्तमान में विश्व के सभी देशों द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग करने से शरीर स्वस्थ होता है, मन को शांति मिलती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आहवान करते हुए कहा कि योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मूल प्रवृति में शामिल करते हुए अपनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में ही नहीं पूरे विश्व में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून 2015 को पूरे देश में पूरे हर्षोल्लास के साथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि कर्मों की कुशलता ही योग है अथवा इस तरह भी कहा जा सकता है कि योग हमारे कर्मों में कुशलता लाता है जो कि हमें आत्मनिर्भर बनने में सहायक होता है, हमारा अत्मसम्मान बढाता है, हमें सनातन संस्कृति से जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य उददेश्य आमजन तक योग के लाभों को पहुचाना है, दुनियां को योग के प्रति जागरूक करना है और वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति को पहुंचाना है। योग का अर्थ जोड़ना है जो कि हमारे शरीर को मन व आत्मा से जोड़ता है, यह जीवन जीने का तरीका है जो हमें शारीरिक व मानसिक, दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। यह शरीर की कुछ मुद्राओं व आसन का स्वरूप नहीं है बल्कि यह हमें स्वस्थ व संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमारी सासों, विचारों व भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है, इससे हम साथ रहना व ध्यान केन्द्रित करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेंश, महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) श्री प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री नवीन गौतम, श्री दिगम्बर सिंह धाकरे, पार्षद श्री गौरव शर्मा सहित योग प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026
