लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान और उनके बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। रिहाई के सिर्फ 55 दिन बाद ही सोमवार दोपहर अदालत ने दोनों को दो पैनकार्ड रखने के मामले में दोषी करार देते हुए सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। फैसले के बाद पुलिस ने आज़म ख़ान और अब्दुल्ला आज़म को मौके पर ही न्यायिक हिरासत में ले लिया।
सजा के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सत्ता के घमंड में नाइंसाफी और ज़ुल्म करने वाले लोग एक दिन कुदरत के फैसले की गिरफ्त में आकर बुरे अंजाम तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा, “सब, सब देख रहे हैं।”
गौरतलब है कि आज़म ख़ान को 23 सितंबर 2025 को जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया था। रिहाई के दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि पिता-पुत्र को फिर से जेल जाना पड़ रहा है। सीतापुर जेल से बाहर आने के बाद आज़म ख़ान सिर्फ 55 दिन ही खुली हवा में रह सके।
-एजेंसी
- सावन के तीसरे सोमवार पर शिवमय हुई ताजनगरी: कैलाश समेत प्रमुख शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे - August 17, 2026
- सावन की गूंज और सेवा का संकल्प: कैलाश मेले के अवसर पर लायंस क्लब आकाश ने लगाया अन्न सेवा शिविर, बंटी महाप्रसादी - August 17, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, सहायक मजिस्ट्रेटों को मिली संयुक्त मजिस्ट्रेट की नई जिम्मेदारी - August 17, 2026