वो जमाना गया जब लोग लाखों रुपए शादियों में खर्च कर ढेर सारे मेहमानों को बुलाते थे। आज के समय में लोग गिने-चुने मेहमानों के साथ एक खूबसूरत सी लोकेशन पर जाकर शाही शादी करना पसंद करते हैं। हालांकि, यह अच्छा भी है क्योंकि एक तो ऐसा करने से लोगों का बजट भी ज्यादा नहीं बिगड़ता वहीं कपल्स देश ही नहीं, विदेश में जाकर भी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर लेते हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि शादी हर होने वाले दूल्हा और दुल्हन के लिए सबसे खास पल जो है, जिसे यादगार बनाने के लिए वह कोई कमी नहीं करते। यही तो एक वजह भी है कि अपनी शादी को रीगल और रॉयल बनाने के लिए कुछ लोग इंडिया के उन टॉप होटल्स का भी रुख कर रहे हैं, जिनमें कभी राजा-महाराजा रहा करते थे।
ताज लेक पैलेस (उदयपुर)
राजस्थान का उदयपुर शहर अपने आप में ही इतना खूबसूरत है कि यहां आप किसी भी कोने में शादी कर लो, आपकी सुंदर तस्वीरें आनी तो पक्की हैं। लेकिन अगर आप उदयपुर की लेक पिछोला पर स्थित ताज लेक पैलेस होटल में शादी करते हैं, तो यहां कि खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। आपको बता दें कि ताज लेक पैलेस पहले बहुत खूबसूरत महल हुआ करता था। लेकिन आज इसे होटल में बदल दिया गया है, जहां हर साल बहुत सी शादियां होती हैं।
नीमराना फोर्ट (राजस्थान)
नीमराना किला अलवर जिले के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है, जो दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर दिल्ली से 122 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नीमराना फोर्ट कभी शाही महल हुआ करता था। लेकिन आज इसे होटल में तब्दील कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण 15 वीं शताब्दी 1464 में किया गया था। इस खूबसूरत किले को राजा निमोला मेउ ने बनवाया था।
रामबाग पैलेस (जयपुर)
रामबाग पैलेस को जयपुर का दिल कहा जाता है। यह महल 1835 में बनाया गया था, जो जयपुर के राजा का निवास स्थान भी रहा है। हालांकि, 1957 में महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय द्वारा इसे एक आलीशान होटल में बदल दिया गया था। आपको बता दें कि रामबाग पैलेस 47 एकड़ में बना हुआ है, जोकि अपने मेहमानों को राजपूती मेहमान नवाजी का एक्सपीरियंस करवाता है। यहां शादी करने पर लाखों में खर्चा आता है।
फलकनुमा पैलेस (हैदराबाद)
फलकनुमा पैलेस का निर्माण हैदराबाद के निजाम और उस समय के प्रधानमंत्री रहे विकार-उल-उमरा ने कराया था। इसे बनाने में लगभग 9 साल का वक्त लगा था। साल 2000 तक फलकनुमा पैलेस में निजाम परिवार रहता था।
हालांकि, बाद में इसकी देख-रेख का जिम्मा ताज होटल को दे दिया गया। यह महल 32 एकड़ में फैला है। इसमें एक से एक खूबसूरत पार्क और लक्जरी रूम है। यहां एक कमरे का शुल्क प्रति रात लगभग 19,500 रुपये से शुरू होता है और 7 लाख रुपये तक जाता है।
उम्मेद भवन पैलेस (जोधपुर)
राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस एक बहुत ही खूबसूरत महल है। उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण महाराजा उम्मैद सिंह ने 1929 से शुरू करवाया था, जो साल 1943 में बनकर पूरा हुआ था। कहा जाता है कि यह महल दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। इस महल को बनाने में लगभग तीस हजार से भी अधिक लोगों की मेहनत लगी थी। आज यह महल जोधपुर के सबसे बड़े आकर्षक पर्यटन स्थलों और वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी इसी महल में शादी की थी।
-एजेंसी
- यूपी के रामपुर में बिजली विभाग के JE ने की आत्महत्या: 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल कर फूट-फूटकर रोए, फिर लगा लिया फंदा, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप - March 22, 2026
- लखनऊ में रिश्तों का कत्ल: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की बेरहमी से हत्या, साजिश जान उड़ जाएंगे होश - March 22, 2026
- आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप: तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत 5 पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, युवक को करंट लगाने का मामला - March 22, 2026