उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। उपचुनाव में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर अपनी जीत के करीब है, जबकि दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। इस जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जश्न मना रहे हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उ.प्र. के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत पर भी बधाई दी है। सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है। महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा जनता-जनार्दन का अभिनंदन! एक हैं तो ‘सेफ’ हैं।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026