श्रीहरि सत्संग समिति के सहयोग से अग्रधाम सेवा सदन में विजय दशमी के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में बही भक्ति की धारा
आगरा। कभी भक्ति भाव श्रद्धालुओं के होठों पर खुशी तो कभी आंखों में जलधारा को बहा लाए। भगवान राम की भक्ति जब स्वरों में सजकर भजनों के रूप में भक्तों के हृदय तक पहुंची तो हर तरफ श्रीहरि के जयकारे गुंजायमानन होने लगे। कुछ ऐसा ही नजारा था श्रीहरि सत्संग समिति के सहयोग से अग्रधाम सेवा सदन सेवला में आयोजित भजन संध्या में। जहां भजन गायक देवेश अग्रवाल व मंजरी शुक्ला ने अपनी भक्ति से सजे स्वरों में हर भक्त को खूब डुबकी लगवाई।
भजन संध्या का शुभारम्भ सियाराम के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चैहान, विधायक जीएस धर्मेश, सुमन अग्रवाल, विशम्भर अग्रवाल ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देवेश अग्रवाल व मंजरी शुक्ला ने जब अपनी भक्तिमय आवाज में सजा दो घर को गुलशन सा…, फूलों में सज रहे हैं श्रीवृन्दावन बिहारी…, रामा रामा रटते बीती रे उमरिया…, हम कथा सुनाते रामचंद्र भगवान की, ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की…, राधिका गोरी से बृज की छोरी…, बड़ा नटखट है रे नंदकिशोर…, हमारे साथ हैं श्रीरधुनाथ, हमे डर किस बात का… जैसे भजन प्रस्तुत किए तो हर तरफ भक्ति रे रंग बिखरे नजर आए।
अंत में सियाराम की भव्य आरती की गई। संचालन आरपी सक्सेना ने किया। इस वसर पर मुख्य रूप से सुभाष सक्सेना, धनवन्तरी पाराशर, मुकेश शुक्ला, भदवान दास बंसल, टीएन अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, संजय गोयल, संजय मित्तल आदि उपस्थित थे।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026