पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। शनिवार को खन्ना में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि फरवरी के अंत तक पंजाब की सभी 13 सीटों समेत चंडीगढ़ सीट पर आप के प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा।
केजरीवाल शनिवार को सीएम भगवंत मान के साथ घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच करने पंजाब आए थे। खन्ना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान केजरीवाल ने लोगों से कहा कि दो साल पहले आपने आशीर्वाद दिया था। हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दीं। आपने पंजाब में इतिहास रचा। आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीटें हैं, एक चंडीगढ़ है। कुल 14 सीटें होंगी।
केजरीवाल ने कहा कि आने वाले 10-15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाएं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भगवंत मान सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि मान सरकार ने पिछले दो साल में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आज आपसे पूछूं कि कांग्रेस ने इतने साल तक शासन किया। मुझे एक अच्छा काम बताएं जो कांग्रेस ने किया हो। आपको याद नहीं होगा। अगर मैं आपसे पूछूं कि अकाली दल ने इतने साल तक शासन किया तो बताइए। आपको याद नहीं होगा।
-ऐजेंसी
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026