आगरा। एक युवक ने आगरा कैंट स्टेशन की छत पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक अपने कपड़े उतारकर स्टेशन के टॉप पर चढ़ गया। चीख चीख कर पुष्पा स्यइल में झुकेगा नहीं साला… डायलाग बोल रहा था। युवक का ड्रामा देख बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस और रेलवे के अधिकारी युवक को समझाते रहे, लेकिन वो नहीं माना।? इस बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत युवक को रेस्क्यू करके नीचे उतारा गया।
आगरा कैंट स्टेशन की सुरक्षा को धता बताकर एक विक्षिप्त युवक मंगलवार को स्टेशन की बिल्डिंग के टॉप पर चढ़ गया। कपड़े उतार नंगे बदन पुष्पा स्टाइल में झुकेगा नहीं साला… डायलाग बोलते हुए युवक ने इस दौरान स्टेशन के बाहर लगे इलेक्ट्रॉनिक समय सारणी बोर्ड को तोड़ दिया। युवक का उत्पात देख मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्टेशन की बिल्डिंग की मुंडेर पर चढ़े युवक के नीचे गिरने का खतरा बना हुआ था।
गनीमत रही कि इस दौरान युवक को करंट नहीं लगा। इस दौरान रेलवे पुलिस के साथ अधिकारी भी युवक से नीचे उतरने की विनती करते रहे, लेकिन पुष्पा स्टाइल में वह सभी को नकारते हुए अपनी धुन में लगा रहा। बाद में फायर ब्रिगेड की सीढ़ी वाली गाड़ी पहुंची काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026