सुपर एक्सक्लुसिव व विस्फोटक खबर
परिषदीय स्कूलों के हलक की खबर, सरकारी धन का किया बड़ा फर्जीवाड़ा,
बेसिक शिक्षा परिषद के गुरुजनों ने किया सरकारी धन का महा फर्जीवाड़ा,
सरकारी धन का जमकर हुआ बंदरबाँट,बेखबर हैं जिम्मेदार,
फर्जी पीपीए जनरेट कर चहेतों के खाते में ठेली मोटी रकम
हर कोई हलकान, गुरु ज़ी कर रहे ये काम
फर्जीवाड़े की बू से विभाग हलकान, सुगबुगाहट विभाग से आयी बाहर
फिरोजाबाद। अपना जिला आजकल घोटाले व फर्जीवाड़े का केंद्र बन गया है। उदाहरण के तौर पर सिरसागंज तहसील के उपजिलाधिकारी के साथ साथ अधीनस्थो द्वारा ली गयी रिश्वत के तौर पर ली गयी कई बीघा जमीन का मामला हो या फिर टूंडला के रुढऊ मुस्तकिल में सेकड़ो बीघा मिट्टी के खनन का मामला हो या फिर शिकोहाबाद में पट्टे की जमीन पर बने आलीशान होटल का मामला हो,इस तरह के कई मामलों में जिम्मेदारों ने मिलकर खूब मलाई चापी थी जिसको लेकर जिले के राजा ने इन सभी मामलो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ क़ानूनी प्रक्रिया के तहत सम्बंधित थानों में मुकद्दमा लिखवाकर व तरीके से लिखा पढ़ी कर शासन को विभागीय कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भी भेज दी थी।
अब बात करते है बेसिक शिक्षा विभाग की,परिषदीय विद्यालयों में तैनात दर्जनों गुरुजनों और गुरु माताओं ने सरकारी धन का बंदर बाँट किया है जिसमें इन शिक्षा नवीशों ने फर्जी पीपीए जनरेट कर उनका भुगतान अपने चहेतों के खाते में किया है और विभाग के हुकमरानो को गुमराह करने के लिए उपभोग रजिस्टर में फर्जी बिल लगाकर उसे पूरा भी कर लिया है।
बताते चलें ऐसा कारनामा एक विद्यालय में नहीं हुआ है ऐसे दर्जनों विद्यालय हैं जिनमें ये बड़ा फर्जीवाड़ा भविष्य निर्माता कहे जानें वालों ने किया है। सबसे खास बात इस एपिसोड में ये है सब प्रयोजित तौर से किया गया है और इसका सूत्राधार मास्टर माइंड भी गुरुजनो की श्रेणी में आता है।
इस मामले में अगर जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा टीम बनाकर निष्पक्ष जांच कराई जायेगी तो दर्जनों भविष्य निर्माता कहे जाने वालों का नकाब हट जाएगा और वह विभागीय कार्यवाही के साथ साथ कानूनी कार्यवाही के भी हक़दार बनेगे।
परिषदीय विद्यालयों में सरकारी धन के बंदर बांट की खबरों को राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र डिजिटल लाइव पूरे तथ्यों व साक्ष्यों के साथ लगादार एपिसोड की तरह प्रतिदिन दिखाता रहेगा।
रिपोर्ट-JP सिंह
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026