dadi ratan mohini

राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को द संत ऑफ मॉडर्न इंडिया अवार्ड

RELIGION/ CULTURE

राष्ट्रीय सम्मान समारोह में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के पदाधिकारियों सम्मान

दादीजी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत, मैं भाग्यशाली हूँ: डॉ. चौरडिय़ा
Abu Road, Sirohi, Rajasthan, India. ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन परिसर, डायमंड हॉल में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चार कैटेगिरी में अवार्ड प्रदान किए गए। समाज कल्याण, समाज सुधार और आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने, जन-जन को विश्वभर में आध्यात्मिकता और राजयोग मेडिटेशन के प्रति अलख जगाने पर मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को पुणे के सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट्स द्वारा द संत ऑफ मॉडर्न इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 jayanti didi
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी को नेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करते चौरडिय़ा दंपति

इस दौरान पुणे के सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट्स के डॉ. संजय चौरडिय़ा और सुषमा चौरडिय़ा ने कहा कि आज दादी जी को यह अवार्ड प्रदान करते हुए बेहद खुशी और आनंद की अनुभूति हो रही है। खुद को भाग्यशाली समझ रहा हूं कि दादीजी को यह अवार्ड प्रदान किया। दादीजी आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान उन्होंने दादी जी को शॉल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अवार्ड प्रदान किया। वहीं संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी और हिल्लोक ग्रुप की डायरेक्टर गीता अग्रवाल को सूर्यभूषण नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया।

bk mritunjay
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी सचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई को नेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

सम्मान समारोह में अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी, कार्यकारी सचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई, ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीके प्रताप मिड्ढा और मेडिकल विंग के सचिव राजयोगी डॉ. बीके बनारसी लाल भाई को नेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड से ग्लोबल हॉस्पिटल की वेलनेस एक्सपर्ट बीके सुजाता बहन को नवाजा गया।

mount abu
– प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांतिवन में सम्मान समारोह के दौरान मंचासीन अतिथिगण।

इस दौरान संस्थान की ओर से बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने चौरडिय़ा दंपति का भी राजस्थानी पगड़ी, शाल पहनाकर सम्मान किया। संचालन मुलुंद नगर पुणे की संचालिका बीके सरिता बहन ने किया।