मुंबई। विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म ‘जलसा’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था और आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म काफी दमदार होगी। विद्या फिल्म में जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं और शेफाली शाह एक मां का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में एक तेज रफ्तार में भागती हुई नजर आ रही है मानों कोई उसका पीछा कर रहा हो और जिसके चलते उसका एक्सीडेंट हो जाता है। पत्रकार की भूमिका में दिखाई गईं विद्या बालन इस केस के सिलसिले में किसी से सवाल करती नजर आती हैं। इस केस को लेकर कई सीक्रेट्स सामने आते हैं। ट्रेलर में ही विद्या की एक्टिंग पत्रकार की भूमिका में दमदार है साथ ही शेफाली की परफॉर्मेंस भी जबरदस्त है। ट्रेलर में एक टैगलाइन है एक सच जो सबका सीक्रेट बन जाए।
‘जलसा’ सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक ड्रामा-थ्रिलर है। इस बहुप्रतीक्षित ड्रामा-थ्रिलर में विद्या बालन एक लोकप्रिय पत्रकार माया की भूमिका निभा रही हैं। वहीं शेफाली शाह को रुक्साना के रूप में नजर आएंगी, जो माया के घर में एक रसोइया होती है।
फिल्म में मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, शफीन पटेल और सूर्या कसीभटला जैसे कलाकारों की टुकड़ी भी है। ‘जलसा’ का ग्लोबल प्रीमियर 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में होने जा रहा है।
– Legend News
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026