पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले आयोजन के बारे में बात की. पीएम मोदी ने कहा, ”ये समय हम सभी के लिए भक्ति-भाव से भरा हुआ है. 22 जनवरी को वो ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब हमारे भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं.”’
राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में पीएम मोदी बोले, हमारे आराध्य के दर्शन टेंट में करने की दशकों पुरानी पीड़ा अब दूर होने जा रही है.
बीते दिनों भारतीय मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि पीएम मोदी यम नियमों का पालन कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा, ”रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने यम नियमों में व्यस्त हूं और मैं उसका कठोरता से पालन कर रहा हूं.”
22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कई विपक्षी दल शामिल नहीं होंगे.
कांग्रेस ने बीजेपी पर इस आयोजन को राजनीतिक इवेंट में बदलने का आरोप लगाया है. वहीं केजरीवाल, शरद पवार समेत कई नेताओं ने 22 जनवरी के बाद मंदिर जाने की बात कही है.
–एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026