लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भारतीय पुलिस सेवा अफसरों का पुलिस महानिरीक्षक स्तर पर इम्पैनलमेंट किया गया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया। सूची में उत्तर प्रदेश के 6 अफसरों का भी नाम शामिल है।

जारी आदेश में लिखा गया है कि ‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र में महानिरीक्षक ( IG) या समकक्ष पद के लिए निम्नलिखित 65 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के पैनल को मंजूरी दे दी है। सूची में यूपी से अजय कुमार मिश्रा, शलभ माथुर, नितिन तिवारी, अमित पाठक, दीपिका तिवारी और प्रतिभा अंबेडकर का नाम शामिल है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026