प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, श्रृंगेरीपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती महाराज और द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज ने एक साथ संगम में डुबकी लगाई।
बता दें कि त्रिवेणी संगम में स्नान के दौरान तीनों शंकराचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति का आज सर्वश्रेष्ठ पर्व है। हम लोगों को त्रिवेणी संगम में स्नान कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है।
साथ ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि तीन पीठ के शंकराचार्यों ने आज यहां पवित्र स्नान किया। वहीं भगदड़ को लेकर उन्होंने कहा कि कल देर रात हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी दुखी हैं। हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।
साभार सहित
- बैंक यूनियनों ने वापस ली देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल: आईबीए के आश्वासन के बाद सोमवार से बैंक रहेंगे सामान्य रूप से खुले - September 28, 2026
- ताजमहल के फाउंटेन में स्विमिंग पूल की तरह उतरता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - September 27, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग हादसे: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, वहीं पिनाहट में बरामदा गिरने से दर्जनभर लोग घायल - September 27, 2026